सुपौल : नवजात बेटियों को बेबी किट, माताओं को फलदार पौधा दिया
सुपौल, सितम्बर 30 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सदर अस्पताल में बुधवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस की अध्यक्षता में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवजात बेटियों को बेबी किट और उनकी माताओं को फलदार पौधे देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद जिला मिशन समन्वयक हरिनारायण कुमार सहित अन्य कर्मियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में माताओं को शिशु पोषण एवं देखभाल की जानकारी दी। माताओं को छह माह तक शिशु को केवल स्तनपान कराने तथा इसके बाद स्तनपान के साथ ऊपरी आहार शुरू करने की सलाह दी गई।इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करने और मातृ-शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.