सुपौल, मार्च 1 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के सुखपुर स्थित तिलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार को दो दिवसीय तिलेश्वर नाथ महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद दिलेश्वर कामत, एडीएम सच्चिदानंद, न्यास समिति के सचिव वंशमणि सिंह, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी तारकेश्वर पटेल, सुपौल नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा 'राघव' तथा एसडीएम सदर मनोहर कुमार साहू सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत अतिथियों को गमले में लगे हरे पौधे, पाग और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नटराज स्तुति से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद देवी मां की आकर्षक झांकी निकाल...