सुपौल, मई 11 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद कार्यालय के सभा भवन में सोमवार को सांसद दिलीश्वर कामत, विधायक सोनम रानी तथा सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव ने की। बैठक प्रारंभ होने से पूर्व सुल्तानगंज नगर परिषद में हुए गोलीकांड में मृत कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण प्रसाद एवं सभापति राजकुमार गुड्डू के चित्र पर सांसद, विधायक, मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी तथा पार्षदों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

विकास मुद्दों पर चर्चा बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसमें विकास योजनाओं की प्रगति, सैरात बंद...