सुपौल, दिसम्बर 11 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के बोर्ड की बैठक मंगलवार शाम अखाड़े में बदल गई। मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों के बीच चल रहे विवाद मंगलवार को खुलकर सामने आ गया। बैठक शुरू होते ही माहौल इतना गरमा गया कि वार्ड पार्षदों ने सामूहिक रूप से बैठक का बहिष्कार कर मुख्य पार्षद पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया। हालांकि लगता है कि हंगामे की आशंका शायद मुख्य पार्षद व कार्यपालक पदाधिकारी को शायद पहले से ही थी, इसलिए बैठक से पहले ही पुलिस बल की तैनाती थी। साथ ही नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया गया था। इतनी ही नहीं मीडिया को भी बैठक से दूर रखा गया था। किसी को भी अंदर जाने की मनाही थी। पत्रकारों को दूर रखने का यह तरीका खुद में सवालों का पुलिंदा खोल गया कि आखिर क्या छिपाना चाह रही थी नगर परिषद? बहरहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.