सुपौल, जनवरी 5 -- सुपौल, हिन्दुस्तान टीम। जिले के अलग-अलग प्रखंडों में पुलिस ने एक लाख 81 हजार पांच सौ रुपये नगद समेत कुल तीन किलो 135 ग्राम गांजा समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई जिले सरायगढ़, त्रिवेणीगंज और निर्मली प्रखंडों में की है। इस कार्रवाई के बाद से ही तस्करों के बीच दहशत का माहौल है। सरायगढ़ में अलग-अलग जगहों से दो किलो 140 ग्राम गांजा व 21 हजार 500 रुपये के साथ दो तस्कर, निर्मली में 50 ग्राम गांजा समेत चाय दुकानदार तथा त्रिवेणीगंज में एक लाख 65 हजार रुपये समेत 945 ग्राम गांजा व एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। त्रिवेणीगंज पुलिस को नशा कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के लहरनियां गांव में रविवार देर शाम एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर काफी समय से ...