सुपौल, मार्च 28 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। शैक्षणिक सत्र 2026-27 को ध्यान में रखते हुए जिला शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नामांकन के लिए सीटें भरने का निर्देश दिया गया है। इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने निर्देश जारी किया है। डीईओ ने कहा है कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालय वंचित वर्ग की बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए इस विद्यालय की एक भी सीट खाली नहीं रहनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने व्यापक स्तर पर नामांकन अभियान चलाने व स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार तेज करने निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...