सुपौल : धूल से राहगीर परेशान, पानी छिड़काव की मांग
सुपौल, अप्रैल 12 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। बदलते मौसम के साथ शहर की सड़कों पर धूल उड़ने की समस्या बढ़ गई है, जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। खासकर मुख्य मार्गों और बाजार क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर बनी हुई है। धूल के कारण लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित साफ-सफाई और पानी का छिड़काव नहीं होने से समस्या और बढ़ रही है। नागरिकों ने नगर परिषद से सड़कों पर नियमित पानी का छिड़काव कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.