सुपौल, जनवरी 6 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम धूप खिल सकती है। इसके बावजूद जेट स्ट्रीम से प्रभावित पछुआ हवा कंपकंपी का अहसास कराती रहेगी। मौसम विभाग ने जारी अगले दो दिनों के पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। इस बीच मंगलवार सुबह 10 बजे के आसपास धूप निकली। दोपहर तीन बजे तक खिली धूप के बावजूद लोगों को आंशिक राहत मिली। वहीं, शाम होते ही करीब 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने लोगों को घरों में दुबकने पर विवश कर दिया। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि जिले में जेट स्ट्रीम का प्रभाव बना हुआ है। इसके प्रभाव से तेज गति से पछुआ हवा चल रही है। इसके कारण हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवा न्यूनतम तापमान को बढ़ने नहीं दे रही है। न्यूनतम तापमान के लगातार 10 डिग्री से नीचे बने रहने के कारण कनकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.