सुपौल, जून 3 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही बाजार में लगाए गए दो हाई मास्ट लैंप कई वर्षों से खराब पड़े हैं, जिससे पूरा क्षेत्र रात के समय अंधेरे में डूब जाता है। एक लैंप विश्वकर्मा चौक के पास और दूसरा कोसी निरीक्षण भवन के सामने लगाया गया था, लेकिन दोनों ही अब शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लैंप खराब होने की शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके कारण बाजार क्षेत्र में रात के समय आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- सुपौल : दो हाई मास्ट लैंप वर्षों से खराब, अंधेरे में डूबा इलाका राहगीरों और व्यापारियों ने बताया कि रोशनी नहीं रहने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। अंधेरे में असामाजिक तत्वो...