सुपौल, जनवरी 23 -- जदिया, निज संवाददाता। पिछले पांच दिनों से पंचायत के वार्ड 12 से एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है । जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बताया जाता है कि उक्त वार्ड निवासी विकास कुमार की 30 वर्षीय पत्नी निधि कुमारी अपने नौ वर्षीय पुत्री रिया कुमारी एवं छह वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार के साथ 19 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे से ही लापता है। परिजनों की मानें तो निधि कुमारी बच्चों के साथ घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक जब वापस नहीं लौटी तब उसके बाद परिजनों ने सगे-संबंधी, रिश्तेदार और परिचितों के यहां महिला व बच्चों की खोजबीन कर पता लगाया। बावजूद लगातार प्रयासों के बाद भी जब पांच दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने आखिरकार 22 जनवरी को जदिया थाना में आवेदन दिया है। साथ ही मह...