सुपौल, मई 22 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर नप क्षेत्र के वार्ड 17 स्थित अनुमंडलीय अस्पताल के समीप बुधवार देर शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में राहगीरों व आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ संजीव कुमार सुमन ने जख्मी महिला सुगंधा देवी की प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। उसकी पहचान सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के पटोरी वार्ड नौ निवासी सिवेंदर साह की 40 वर्षीय पत्नी सुगंधा देवी के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि घटना उस समय घटी जब महिला जदिया बाजार के अनंत चौक स्थित मायके जा रही थी। इसी क्रम में विपरीत द...