सुपौल, अप्रैल 21 -- सुपौल, एक संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित श्रीश्री 108 बाबा धतालदास राम-जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में दो दिवसीय जानकी नवमी महोत्सव 24 व 25 अप्रैल को धूमधाम से आयोजित होगा। इसे लेकर पूर्व में हुई बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय कर विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।आयोजन समिति के अनुसार 24 अप्रैल को रंगोली प्रतियोगिता के प्रथम व द्वितीय चरण होंगे, जबकि इसका फाइनल 25 अप्रैल को अपराह्न तीन बजे से आयोजित किया जाएगा। 24 अप्रैल की संध्या चार बजे से 25 अप्रैल की संध्या तक अखंड रामचरितमानस पाठ किया जाएगा। इसके बाद हवन, भजन संध्या, आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। महोत्सव में दीप जलाओ प्रतियोगिता, दीपोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.