सुपौल, जून 27 -- वीरपुर, एक संवाददाता। सुपौल जिले के वीरपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक, एक पल्सर मोटरसाइकिल (बीआर 38एबी 4990) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गश्ती के दौरान बनेलीपट्टी टिहली भवन चौक के समीप एक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही बाइक चालक भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को मौके पर दबोच लिया, जबकि तीसरा युवक फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार युवकों की पहचान भीमनगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 निवा...