भागलपुर, फरवरी 26 -- सरायगढ़ निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात में छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड 8 से दो कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट वारंटी छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड आठ निवासी मदन राय और कृष्ण देव राय कई माह से फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...