सुपौल, जून 23 -- राघोपुर (सुपौल), एक प्रतिनिधि। पति पर दूसरी शादी कर घर से निकालने का आरोप लगाकर एक महिला अपने 10 साल के बेटे को लेकर मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह लगातार न्याय की मांग कर रही थी। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत सिमराही के वार्ड चार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप की है। देखते ही देखते टावर के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। करीब छह घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान प्रशासन और स्थानीय लोगों ने महिला को समझाकर नीचे उतारने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही। इसके बाद दिन में करीब 10 बजे उसे प्रशासनिक पदाधिकारियों की पहल पर टावर से उतरवाया गया। महिला की पहचान मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी गुड्डी देवी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- दूसरी शादी कर पत...