सुपौल, जून 20 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुलिस लाइन में शनिवार को पहली बार प्रशिक्षु सिपाहियों के सम्मान में आयोजित भव्य दीक्षांत परेड समारोह अनुशासन, गर्व और भावनाओं का अनूठा संगम बन गया। करीब एक साल के कठोर प्रशिक्षण के बाद 217 प्रशिक्षु सिपाहियों ने पुलिस सेवा में प्रवेश की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया। यह भी पढ़ें- सुपौल : दीक्षांत परेड में 217 प्रशिक्षु सिपाहियों ने ली जनसेवा की शपथसमारोह की शरुआत समारोह में कोसी रेंज के डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने प्रशिक्षुओं को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा की शपथ दिलाई तथा उन्हें कानून और संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प कराया। समारोह की शुरुआत आकर्षक परेड और सलामी से हुई। प्रशिक्षु जवानों ने शानदार कदमताल और अनुशासन का प्रदर्शन कर उपस्थित अधिकारियों और परिजनों का दिल ...