सुपौल, फरवरी 28 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। दारोगा भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास करने जा रही दो छात्राओं का बदमाशों ने अपहरण करने का प्रयास किया। घटना शुक्रवार सुबह करीब छह बजे की है। उस समय बाजार की अधिकांश दुकाने बंद थीं और सड़क पर भी आवाजाही कम थी। पहले से घात लगाये एक अज्ञात कार सवार शंकर चौक से आगे खड़ा था। शंकर चौक से प्रतिदिन की तरह पुलिस भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास करने पब्लिक हाई स्कूल मैदान के लिए घर से निकली दो छात्रा को पहले से घात लगाये कार सवार बदमाशों ने बाजार स्थित निर्माणाधीन मॉल के पास जबरन उठाने का प्रयास किया। लेकिन उसकी हरकत को समझ दोनों छात्रा चिल्लाती हुई एक अपने घर की ओर तो दूसरी बाजार की ओर दौड़ पड़ी। अज्ञात बदमाश भी अपनी कार से छात्रा का पीछा करने लगे। लेकिन बदमशों की पकड़ में आने के पहले ही वह एक चाय दुकानदार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.