सुपौल, जनवरी 28 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के चंदेल मरीचा गांव में दहेज के लिए एक नवविवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान चंदेल मरीचा निवासी अब्दुल अहद की पत्नी मुसरत प्रवीण (22) के रूप में हुई है। मामले में मृतका के मायके वालों ने मृतका के पति समेत सास-ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर साजिश के तहत जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। उधर, घटना के बाद से ही मृतका के ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गये। बताया जा रहा है कि सदर थाना के कर्णपुर पंचायत के महेशपुर वार्ड 1 निवासी मो. सदरूल की पुत्री मुसरत प्रवीण की शादी आठ महीने पहले चंदेल मरीचा गांव निवासी अब्दुल अहद से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति, ससुर और सास पांच लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर मुसरत को लगातार मानसि...