सुपौल : दर्जनों पोल से तार काट ले गए चोर
सुपौल, जून 2 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में बिजली तार चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। तेकुना पंचायत से मेंहदीपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर मिरचईया नदी के पश्चिम स्थित ट्रांसफार्मर से लेकर इमामपट्टी प्राथमिक विद्यालय वार्ड 9 तक करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैली लंबी बिजली लाइन का थ्री फेज तार सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने काट ले गए।
घटना का विवरण खेत में लगी फसल की रखवाली करने वाले किसान के अनुसार सोमवार रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर एवं चार पहिया वाहन के साथ पहुंचे और सुनियोजित तरीके से बिजली लाइन के तार काटकर अपने साथ ले गए। रात होने के कारण किसान हो रही तार की चोरी वारदात को समझ नहीं पाए। साथ ही तार काटने वाले चोरों की 20 - 25 की संख्या को देख किसान डर भी गए थे।
किसानों की प्रतिक्रिया मंगलवार सुबह जब किसान बिसुनदेव पासवान, कृष्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.