सुपौल, अप्रैल 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरभंगा के रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक होटल में सुपौल के मोबाइल कारोबारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान शहर के गुदरी बाजार वार्ड-25 निवासी संजय अग्रवाल के रूप में हुई है, जो गुदरी चौक स्थित 'कशिश मोबाइल' के प्रोपराइटर थे। जानकारी के अनुसार संजय अग्रवाल 15 अप्रैल को घर से निकले थे और दरभंगा में एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के छोटे भाई बजरंग अग्रवाल ने बताया कि 15 अप्रैल के बाद से ही संजय का मोबाइल बंद आ रहा था, जिससे परिजन चिंतित थे। बाद में दरभंगा से घटना की जानकारी मिली। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.