सुपौल, मई 17 -- सुपौल। राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष गयाधर प्रसाद की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सचिव संत सिंह उपस्थित रहे। बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति में वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार पिपरा थाना में पदस्थापित चंदन कुमार सिंह को अध्यक्ष, ललित कुमार एवं ललित पासवान को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश सिंह को सचिव तथा पिंटू कुमार पासवान को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : दफादार-चौकीदार संघ के जिलाध्यक्ष बने चंदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...