सुपौल, जून 19 -- पिपरा, एक संवाददाता। पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा वार्ड 10 में गुरुवार रात अज्ञात चोरों ने एक व्यक्ति के दरवाजे पर बंधी चार बकरी व पांच बकरे की चोरी कर ली। इस बाबत पीड़ित रमण कुमार ने बताया कि उनके दरवाजे पर अन्य दिनों की तरह गुरुवार को बकरी व बकरों को बांधकर रखा गया था। जिसे अज्ञात चोरों ने रात करीब तीन बजे चुरा लिया। घटना की जानकारी उन्हें शुक्रवार सुबह हुई। घटना को लेकर पीड़ित रमण ने थाने में आवेदन दिया है। इधर, पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि बकरा-बकरी चोरी की घटना को लेकर आवेदन मिला है। यह भी पढ़ें- लाखों रुपये के तीन पशुओं को चोरी कर ले गए चोर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...