सुपौल, मई 17 -- किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थरबिटिया रेलवे स्टेशन परिसर में 13 मई को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में रविवार को फुटपाथी दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। वर्षों से स्टेशन परिसर स्थित फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले करीब 70 से अधिक दुकानदार एकजुट होकर रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।

प्रदर्शन का कारण प्रदर्शन में देव राम साहनी, कृष्ण गोस्वामी, अनिल शाह, अजय शाह, मिथुन साहनी, दीपक साहनी, राजू शाह, मनोज चौधरी, जीवश चौधरी, मो छोटे, मो शमशेर, मो अफरोज, शंकर शाह, नारायण शाह, सरवन कुमार, संजीत कुमार, मो अख्तर, मो आलम, हरिशंकर, विजय कुमार, भैया लाल, मो बरका, रामा साह, गौतम साहनी, मिट्ठू गोस्वामी, आनंद कुमार, मो शब्बीर, सुरेश शाह, मुकेश कुमार सहित सैकड़ों ...