सुपौल, नवम्बर 10 -- त्रिवेणीगंज, निजप्रतिनिधि। लम्बे और तीखे चुनावी प्रचार के बादरविवार शाम से अब क्षेत्र में भोपू का शोर थम चुका है। सड़कों पर जहां कुछ दिन पहले तक नारेबाजी, झंडे और जुलूसों और प्रचार बाहन की गहमागहमी थी, वहीं अब शोर के बदले माहौल शांत नज़र आ रहा है। प्रचार अभियान के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों को बूथ स्तर पर सक्रिय किया और मतदान केंद्रों पर अपने पक्ष के मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने की रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया। प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष बनाने के लिए 357 बूथों की बनाये है। इनमें से 36 बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जहां सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। एसडीएमअभिषेक कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक बल और प...