सुपौल, अप्रैल 6 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। त्रिवेणीगंज बाल विकास परियोजना की तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका तथा वर्तमान में बाल विकास परियोजना कार्यालय मरौना में पदस्थ महिला पर्यवेक्षिका कल्याणी कुमारी को तत्काल प्रभाव से डीएम सावन कुमार ने कार्यमुक्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्रमंडलीय आयुक्त के न्यायालय ने महिला पर्यवेक्षिका द्वारा अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन सही से नहीं करने के कारण की गई है। गौरतलब है कि कोशी प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार के न्यायालय में आंगनबाड़ी पुनरीक्षण वाद 21/2024 में 13 जून 2025 को पारित आदेश के पुनरीक्षण आवेदन को खारिज करते हुए बाल विकास परियोजना त्रिवेणीगंज की तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका कल्याणी कुमारी के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था। इस बाबत जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि बीते 13...