सुपौल, मई 14 -- ​त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बीते तीन महीनों से बिभिन मांगों को लेकर आंदोलनरत राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई है। हड़ताल खत्म होते ही अंचल कार्यालय में हलचल तेज हो गई है।

कर्मचारियों का कार्यक्षेत्र में फेरबदल राजस्व कर्मियों के योगदान के बाद अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने राजस्व कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र (हल्कों) में बड़ा फेरबदल कर दिया है। ​अंचलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लंबित राजस्व कार्यों और दाखिल-खारिज के मामलों को निपटाने के लिए कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी तबादला सम्बंधित आदेश में कई कर्मचारियों को एक साथ तीन से चार पंचायतों का प्रभार दिया गया है। सीओ प्रियंका सिंह ने सभी राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल ...