सुपौल, अप्रैल 17 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर थाना के सामने एनएच 106 पर तेज रफ्तार बाइक चालक ने एक साइकिलसवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार साइकिलसवार बुजुर्ग राघोपुर से सिमराही बाजार की ओर जा रहे थे, जबकि बाइकसवार सिमराही बाजार से राघोपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान राघोपुर थाना के ठीक सामने दोनों में टक्कर हो गई। घायल की पहचान धरहरा वार्ड 12 निवासी फुलेश्वर पंडित (55) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से साइकिल सवार किसान घायल इधर, रेफरल अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फुलेश्वर पंडित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्...