सुपौल, अगस्त 9 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। तेज रफ्तार कार की ठोकर से एक बाइकसवार युवक की मौत हो गई। घटना करजाईन बाजार थाना क्षेत्र में एनएच 106 पर वायसी चौक पेट्रोल पंप के समीप रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। मृतक की पहचान करजाईन बाजार वार्ड 12 उत्तर टोला निवासी नवीन मेहता (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार एक कार बीआर 01 सीएक्स 7623 नंबर की क्विड कार ने बाइकसवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को टेम्पो से रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राघोपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ निलेश प्रधान ने बताया कि युवक को अस्पताल ल...