सुपौल, मार्च 23 -- सुपौल, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में तेज आंधी और दो दिनों तक हुअर् बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों और आम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पककर तैयार गेहूं और सरसों की फसलें जमीन पर बिछ गईं। खेतों में लगी सरसों की फसलें भींगकर खराब हो रही हैं। जबकि मक्का के पौधे तेज हवा के झोंके में गिर गए जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। आम और लीची के फूल झड़ गए हैं। जिले के किसानों के अनुसार आंधी और बारिश के कारण 10 से 15 फीसदी तक फसलों के नुकसान होने के आसार हैं। आंधी-पानी का असर सरसों की खेती पर पड़ा। सरसों कटने के कगार पर है। बारिश से फसल खेत में बिछ गई। अब धूप खिलने के बाद फसल सूखेगा तब इसकी कटाई हो पाएगी। इधर, दो दिनों के बाद रविवार को धूप निकलने पर मौसम साफ हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। इसका असर जिले के तापमान पर भी पड़ा। अधिकतम तापमान दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.