सुपौल : तीसरे दिन भी नहीं उठ सका कचरा, शहर में गंदगी का अंबार
सुपौल, मार्च 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल का असर बुधवार को तीसरे दिन भी शहर में साफ नजर आया। पूरे दिन न तो सड़कों की सफाई हुई और न ही घरों से कचरे का उठाव हो सका। इसके कारण शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में कचरे का ढेर लग गया है, जिससे लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को राज्य के सभी 264 नगर निकायों में सांकेतिक हड़ताल रही। सुपौल नगर परिषद में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला। दिनभर नगर परिषद कार्यालय के दोनों गेट पर ताला लटका रहा और पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा, जिससे साफ-सफाई और अन्य प्रशासनिक कार्य पूरी तरह ठप हो गए। यही नहीं जरूरी कार्य से लौटे शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.