सुपौल, मई 14 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर झिलाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव के कुन्दन कुमार उर्फ गोलू के घर से तीन बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब बरामद किया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदानंदपुर गांव में तीन बोतल नेपाली दिलवाले देशी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर कुन्दन कुमार के विरुद्ध उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत भपटियाही थाना कांड संख्या 128/26 दर्ज कर शराब तस्कर कुंदन कुमार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- सुपौल : तीन बोतल देसी शराब समेत तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...