सुपौल, अगस्त 19 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्र की सातवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गांव पहुंचकर डॉ. मिश्र की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिमा अनावरण के मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और उनके समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम को क्षेत्र के लोगों ने गौरव का क्षण बताया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगरनाथ मिश्र की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरणशिक्षा और प्रशासन को दी प्राथमिकता: 24 जून 1937 को सुपौल जिले के बलुआ बाजार में जन्मे डॉ. जगन्नाथ मिश्र ने उच्च शिक्षा के बाद अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। अकादमिक जीवन के बाद वे सक्रिय राजनीति में आए और कांग्रेस से जुड़कर...