सुपौल, मई 8 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार की रात विशेष छापेमारी अभियान के तहत पुलिस पर हुए हमला व वाहन तोड़फोड़ मामले में दर्ज केस के नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने छातापुर निवासी मो जमशेद, मो इस्लाम सहित मो खुर्शीद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान के तहत दर्ज केस के नामजद तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...