सुपौल, फरवरी 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े आवास कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार से तीन दिनों तक कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है। आवास कर्मी में ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं आईटी सहायक सहित अन्य कर्मी शामिल थे। कर्मियों ने बताया कि वे पिछले आठ माह से मानदेय भुगतान नहीं होने से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने से परिवार के भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विभागीय अधिकारियों से अविलंब बकाया मानदेय भुगतान की मांग की है। आवास कर्मियों ने बताया कि मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार से धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है, जो तीन दिनों तक जारी रहे...