सुपौल : तिलयुगा नदी पुल का एप्रोच पथ ध्वस्त
सुपौल, अप्रैल 6 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। तिलयुगा नदी में बने पुल का एप्रोच पथ एक साल से ध्वस्त है, लेकिन विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा पत्राचार के बाबजूद ध्वस्त एप्रोच पथ की मरम्मत नहीं की गई। इस सड़क होकर कमलपुर के वार्ड छह, सात, आठ और नौ यानी चार वार्ड के लोग अपने-अपने खेत में कृषि कार्य करने जाते हैं। एक साल पूर्व बाढ़ में एप्रोच पथ क्षतिग्रस्त होने के बाद से इस होकर किसानों को अपने-अपने खेत में कृषि कार्य करने के लिए खेत आने जाने में काफी परेशानी होती है। इस बार गेहूं कटनी में गेहूं का बोझ लेकर आने जाने में काफी परेशानी होगी। स्थानीय लोगो ने विभागीय अधिकारी से इसकी मरम्मत कराने की मांग की है। इस बाबत वहीं कमलपुर पंचायत के मुखिया ने कहा कि एप्रोच पथ की मरम्मत पंचायत की योजनाओं से की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.