सुपौल, नवम्बर 30 -- सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले में मौसम उतार-चढ़ाव के बीच ठंड पहले से अब बढ़ने लगी है। कभी हवा की गति तेज तो कभी धीमी बह रही है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव के बीच दिन में तेज धूप खिलते हैं, वहीं फिर मौसम बदलने के साथ तापमान शुष्क हो जाती है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकल रहे है। ऐसे में खासकर बच्चों की कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। वैसे युवा भी अपने लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। ठंड में वृद्धि होते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी हर तरफ बढ़ गई है। शहर कई अस्थाई दुकानों पर भी गर्म कपड़े की बिक्री बढ़ गई है। जहां कंबल, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, दस्ताना, इनर के अलावा कंबल की मांग भी काफी बढ़ गई है। कपड़ा विक्रेता ने कहा कि छोटे बच्चों के गर्म कपड़े ज्यादा बिक रहे हैं। हालांकि ठंड जैसे-जैसे बढ़ने लगी है,...