सुपौल, जून 30 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला तैलिक साहु सभा सुपौल के तत्वावधान में नगर परिषद वार्ड 7 में जिला संयोजक लक्ष्मीकांत गुप्ता की अध्यक्षता में डॉ जे लाल के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में बिहार तैलिक साहु सभा के उपाध्यक्ष महेन्द्र साहु, कामता प्रसाद गुप्ता, डॉ. उमाशंकर साह, राजेन्द्र साह, पंकज प्रियदर्शी, सत्यनारायण साह, अशोक साह, भूपेन्द्र साह, धनश्याम साह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...