सुपौल, अप्रैल 13 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में "भीम शक्ति संवाद" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया है। आयोजन का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों एवं संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया है। यह भी पढ़ें- संविधान निर्माता के जयंती पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित यह भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर विद्यालय में हुआ कार्यक्रम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...