सुपौल, मई 6 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के विभन्नि पंचायतों में कई वर्षों से डीडीटी व फॉगिंग के अभाव में मच्छरों और कीट-पतंगों का प्रकोप बढ़ गया है। लगातार बारिश से जलजमाव की स्थिति बनने के कारण शाम होते ही मच्छरों की संख्या अधिक हो जाती है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार साफ-सफाई और दवा छिड़काव की व्यवस्था नहीं होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से न तो डीडीटी का छिड़काव हुआ है और न ही फॉगिंग मशीन का उपयोग किया गया है। पंचायत जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द गांवों में डीडीटी छिड़काव और फॉगिंग कराने की मांग की है, ताकि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर नियंत्रण पाया जा सके। यह भी पढ़ें- किशनगंज: ठाकुरगंज नगर में बढ़ा मच्छर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.