सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल। डीएम सावन कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील से जुड़े 13 वादों की सुनवाई की। इसमें 8 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 5 मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी त्रिवेणीगंज, पिपरा व सुपौल, राजस्व अधिकारी निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी छातापुर तथा थानाध्यक्ष वीरपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लोक शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गंभीरता से निष्पादन करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...