सुपौल, फरवरी 10 -- सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय वेश्म में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण के द्वितीय अपील संबंधी कुल 13 वादों में सुनवाई की। जिसमें आठ वादों का निष्पादन किया गया। शेष पांच वादों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी। लोक शिकायत की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंचल अधिकारी, त्रिवेणीगंज, पिपरा, राजस्व अधिकारी, निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, छातापुर एवं थानाध्यक्ष, वीरपुर उपस्थित हुए तथा अंचल अधिकारी, सुपौल कार्यालय वेश्म में उपस्थित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...