सुपौल, अप्रैल 17 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। 17 अप्रैल को डीएम सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी सावन कुमार ने भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के कार्य के पूर्व स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर डीएम ने se.census.gov.in पोर्टल पर खुद अपना स्व-गणना पंजीकरण करते हुए अभियान की शुरुआत की। इस बाबत उन्होंने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार एवं संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी एवं त्वरित होगी। डीएम ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करते हुए अपना विवरण स्वयं दर्ज करें तथा इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- भारत की जनगणना 2027 के अंतर्ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.