सुपौल, जुलाई 16 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। डीएम सावन कुमार ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारियों एवं स्वच्छता प्रखंड समन्वयकों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विकसित भारत जी-राम-जी योजना, मनरेगा तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीआरडीए के निदेशक, निदेशक एनईपी, डीपीओ मनरेगा, कार्यपालक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान डीएम ने मनरेगा अधिकारियों को विभागीय लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक मानव दिवस सृजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा में डीएम ने प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों से शीघ्र आवास निर्माण शुरू कराने तथा सभी किस्तों का भुगतान प्राप्त कर चुके लाभुकों के आवास...