सुपौल, अप्रैल 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, डीआरडीए निदेशक, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बायोगैस संयंत्र इकाइयों के क्रियान्वयन एवं रख-रखाव को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही निर्मित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों की मरम्मत, सुरक्षा के लिए गेट लगाने तथा वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट पर वेटिंग मशीन की खरीद 15वीं वित्त आयोग की टाइड निधि से कराने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : डीएम ने की जल-स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा एलएसबीए अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योज...