सुपौल, अप्रैल 9 -- सुपौल। पिपरा स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय कौशलीपट्टी का गुरुवार को डीएम सावन कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम उन्होंने विद्यालय के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, भोजनालय एवं गर्ल्स हॉस्टल का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मध्याह्न भोजनावकाश चल रहा था तथा छात्राएं मेस में भोजन कर रही थीं। इस दौरान डीएम ने छात्राओं से भोजन की गुणवत्ता के बारे में भी फूचा, जिस पर छात्राओं ने संतोष जताया। डीएम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से अध्यापन एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को संपादित करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...