सुपौल, मई 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए विभाग कई नए पहल कर रहा है, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर प्राथमिक शिक्षा को तकनीक के माध्यम से आसान और सरल बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित है फिर भी जिले के सरकारी स्कूल के बच्चे अपनी कक्षा की हिंदी और अंग्रेजी की किताब नहीं पढ़ पा रहे हैं। शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान कक्षा में जाकर बच्चों के स्तर की जांच की।

विद्यालय निरीक्षण उन्होंने मध्य विद्यालय चक डुमरिया और उच्च माध्यमिक विद्यालय चक डुमरिया के विभिन्न वर्ग में शनिवार को छात्र-छात्राओं से सवाल- जवाब किया। छात्र- छात्राओं के स्तर को देख कर उन्होंने नाराजगी जताई। वे अपनी कक्षा की किताब भी ठीक से नहीं पढ़ पा रहे थे। उन्होंने कहा कि जो बच्चे हिंदी और...