सुपौल, अप्रैल 15 -- राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र की धरहरा पंचायत स्थित वार्ड 15 निवासी और जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता भागवत यादव की पत्नी सरस्वती देवी का 80 वर्ष की आयु में मंगलवार रात निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण उन्हें एक ममतामयी और सरल स्वभाव की महिला के रूप में लोग याद कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव मृतका सरस्वती देवी के समधी हैं। एक तरफ जहां पटना में बिजेंद्र प्रसाद यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उनके पैतृक क्षेत्र में उनकी समधन का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। यह भी पढ़ें- 35 साल से नहीं हारे सबसे सीनियर मंत्री का प्रमोशन, जेडीयू के बिजेंद...