सुपौल, सितम्बर 21 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। खरीफ फसल के डिजिटल क्रॉप सर्वे में सुपौल जिले की प्रगति धीमी बनी हुई है। 21 सितंबर को जारी राज्यस्तरीय प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में निर्धारित 5,72,142 प्लॉट में से 2,66,074 का ही सर्वे पूरा हो सका है। रिपोर्ट में सुपौल की सर्वे प्रगति 49.86 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं, 38,524 प्लॉट ऐसे हैं, जिनका सर्वे नहीं हो सका।

सर्वे कवरेज की स्थिति जिले के 511 गांवों में से 57 गांवों में शून्य कवरेज दर्ज किया गया है। इससे डिजिटल फसल सर्वे के लक्ष्य को समय पर पूरा करने और खेतों से संबंधित आंकड़ों को दर्ज करने की चुनौती सामने आ रही है। राज्य के सभी जिलों में खरीफ 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य खेतों और फसलों से संबंधित जानकारी को डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज करना है। सर्व...