सुपौल, मार्च 5 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया स्थित रानीपट्टी नहर सायफन के पास गुरुवार सुबह बाइक हादसे में डहरिया के वार्ड 6 निवासी शंकर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। शंकर कुमार पेशे से कारीगर हैं और किसी समारोह में भोजन बनाने पिपरा जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, सड़क पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित हो गई और वे गिर गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी छातापुर पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए शंकर कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सुपौल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.