सुपौल, अप्रैल 23 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर थाना क्षेत्र स्थित डहरिया एसएच 91 स्थित हाई स्कूल के समीप बीते सोमवार को बाइकसवार युवक के साथ मारपीट एवं छिनतई के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिये आवेदन में पीड़ित रामपुर पंचायत के वार्ड तीन निवासी रूपेश कुमार मिश्रा ने बताया है कि बीते 20 अप्रैल की अलसुबह करीब साढ़े चार बजे के करीब उसके बड़े भाई राजेश कुमार मिश्रा बीपीआरओ की परीक्षा देने बाइक से अररिया जा रहे थे। रास्ते में डहरिया स्कूल चौक के समीप एचएच 91 पर रोड के बीचों-बीच अचानक भैंस का झुंड आ गया। हॉर्न बजाने पर भैंस का झुंड तितर-बितर हो गया। उसी आवेश में डहरिया वार्ड 10 निवासी सीताराम यादव के बेटे सुभाष कुमार यादव और विभाष कुमार यादव ने घेर लिया। साथ ही जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए ला...